{"_id":"6abeaf1ffe75d5f27409edb6","slug":"elderly-man-dies-under-suspicious-circumstances-ayodhya-news-c-97-1-ayo1018-159999-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत
Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
हैदरगंज। मलावन गांव में आदर्श जलाशय के पास बुधवार रात 60 वर्षीय केशवराम संदिग्ध परिस्थितियों में पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मलावन निवासी केशवराम विश्वकर्मा जलाशय के पास चाय की दुकान चलाते थे। ग्रामीणों ने उन्हें रात करीब 8:30 बजे जलाशय के पास पड़ा देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उनके शरीर का कुछ हिस्सा पानी में डूबा था। कुछ लोगों ने उनके नशे में होने की बात भी कही। ग्रामीणों के अनुसार, घटना से पहले जलाशय के आसपास शराब और मछली की पार्टी हुई थी। परिजनों के अनुसार, केशवराम के दो बेटे अमरजीत और करमजीत हैं। परिवार की आजीविका का प्रमुख सहारा करीब दो बीघा कृषि भूमि है।
मौत की वजह स्पष्ट नहीं
केशवराम जलाशय तक कैसे पहुंचे और उनकी हालत किन परिस्थितियों में बिगड़ी, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है। सीओ दिनेश गोदारा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।