फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   E-rickshaw drivers met with the mayor, demanding relief

Ayodhya News: महापौर से मिले ई-रिक्शा चालक, राहत की मांग

Wed, 04 Feb 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 04 Feb 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers met with the mayor, demanding relief
28- अपने आवास पर ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को सुनते महापौर- संगठन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से रामपथ पर लता चौराहे से टेढ़ीबाजार तक प्रतिबंध लागू करते हुए रूट निर्धारण किया गया है। इस निर्णय के चलते बैट्री रिक्शा संचालन बंद होने से सैकड़ों चालक प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बैट्री रिक्शा चालकों ने महापौर गिरीश पति त्रिपाठी से उनके आवास पर मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। बड़ी संख्या में पहुंचे चालकों ने रोजगार ठप होने और वैकल्पिक व्यवस्था न होने की बात प्रमुखता से उठाई। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने चालकों की समस्याओं को सुनते हुए आश्वासन दिया कि वह इस विषय में मंडलायुक्त एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर शीघ्र समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनहित और गरीब तबके की रोजी-रोटी से जुड़े मामलों में प्रशासन संवेदनशील है और संतुलित निर्णय लिया जाएगा। बैट्री रिक्शा चालकों ने महापौर के सकारात्मक रुख पर भरोसा जताते हुए जल्द राहत मिलने की उम्मीद व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed