{"_id":"68cd95604ebf13fedc01804d","slug":"due-to-a-fault-in-the-main-line-electricity-was-cut-off-for-four-hours-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-135427-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मेन लाइन में फाॅल्ट होने से चार घंटे तक गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मेन लाइन में फाॅल्ट होने से चार घंटे तक गुल रही बिजली
Fri, 19 Sep 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दर्शननगर से आने वाली 33 केवी मेन लाइन फेल होने से चौक और कैंट बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शुक्रवार को लगभग चार घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान शहर के लगभग एक दर्जन मोहल्ले में उपभोक्ता बिजली-पानी के लिए जूझते दिखे। दोपहर लगभग 12 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे चौक बिजली उपकेंद्र के चौक, बजाजा, राठ हवेली, गुदड़ी बाजार, धारा रोड, दिल्ली दरवाजा आदि इलाकों व अंजनी पुरम कैंट बिजली घर से जुड़े शक्तिनगर कॉलोनी, शिवपुरम कॉलोनी, अंजनी पुरम आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। दफ्तर निकलने के समय के दौरान अचानक बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज प्रभावित होने लगे।
बिजली के बिना दफ्तर के लिए तैयार होने में लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने बिजली उपकेंद्रों पर फोन घनघनाए तो दर्शन नगर से आने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट होने की सूचना दी गई। अवर अभियंता नरेश जायसवाल ने बताया कि दोपहर लगभग 12 तक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी।