फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Door-to-door voter enumeration and survey work completed

Ayodhya News: घर-घर वोटरों की गणना और सर्वेक्षण का काम पूरा

Tue, 30 Sep 2025 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door voter enumeration and survey work completed
अयोध्या। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना, सर्वेक्षण और हस्तलिखित पांडुलिपि तैयार करने का काम पूरा हो गया है। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच करने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार से निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन और विलोपन की तैयार हस्तलिखित पांडुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा की जाने लगी है। यह काम छह अक्तूबर तक चलेगा। सात अक्तूबर से निर्वाचक नामावलियों के कंप्यूटरीकरण की कार्रवाई के तहत ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार की जाएगी। यह काम 24 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


जिले के पांच ब्लॉकों की 772 ग्राम पंचायतों में 942 बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण का काम 19 अगस्त से शुरू किया गया था। इस काम की निगरानी के लिए 157 पर्यवेक्षक लगाए गए थे। कुल 865 मतदान केंद्रों में से 789 पर एक-एक बीएलओ, 75 पर दो-दो और एक मतदान केंद्र पर तीन बीएलओ लगाए गए थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत सूर्यभान यादव ने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों से जल्द ही रिपोर्ट आने का क्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 336 बीएलओ ने एप से की 74,727 इंट्री

मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कुल 942 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। इन सभी से अपेक्षा की गई थी कि ई बीएलओ एप के माध्यम से पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में वोटरों के नामों के परिवर्धन, संशोधन और अपमार्जन करने की इंट्री अनिवार्य रूप से करें। 942 में से सिर्फ 336 बीएलओ ने ही ऐसा किया। अन्य की ओर से इस व्यवस्था की अनदेखी की गई। ई बीएलओ एप के डेटा के अनुसार जिले में पुनरीक्षण के दौरान 43,759 वोटरों के नाम बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed