फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Don't come to Ayodhya after hearing the words 'Pran Pratishtha': Champat

प्राण प्रतिष्ठा शब्द सुनकर अयोध्या न आएं : चंपत

Mon, 02 Jun 2025 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 02 Jun 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
Don't come to Ayodhya after hearing the words 'Pran Pratishtha': Champat
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा है कि राम दरबार समेत आठ मंदिरों में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा तीन से पांच जून तक होनी है। इस समारोह के लिए किसी को आमंत्रित नहीं किया गया है। कोई भी प्राण प्रतिष्ठा शब्द सुनकर अयोध्या न आए। वही लोग अयोध्या आएं जिन्हें रामलला के दर्शन करने हैं।
विज्ञापन

चंपत राय ने कहा कि अभी मौसम भी अनुकूल नहीं है। राम दरबार व परकोटे में बनाए गए मंदिरों का दर्शन श्रद्धालु अभी कुछ महीने नहीं कर पाएंगे। पांच जून को राम दरबार व परकोटे में बने मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। तीन जून को 6:30 बजे अनुष्ठान शुरू होगा। पांच जून को 11:25 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान होगा। दोपहर एक बजे आरती व भोग अर्पित किया जाएगा। पांच जून को गंगा दशहरा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म दिवस का भी संयोग है। सीएम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के भूतल पर बालक राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। 16 महीने बाद राम मंदिर के प्रथम तल पर राजाराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। यहां राम दरबार प्रतिष्ठित होगा, जिसमें भगवान राम उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान विराजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा पहले से ही अभेद्य है। जो भी कार्यक्रम स्थल हैं, वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही पांच जून को सभी वीआईपी पास निरस्त रहेंगे। सुगम व विशिष्ट दर्शन पास के साथ आरती के पास भी पांच जून को निरस्त रहेंगे, वीआईपी दर्शन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed