फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Donors will also get VVIP protocol

Ayodhya News: दानदाताओं को भी मिलेगा वीवीआईपी प्रोटोकाॅल

Sat, 22 Nov 2025 10:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 22 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Donors will also get VVIP protocol
39-प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रामंदिर मेंं की गई सजावट।-संवाद
अयोध्या। ध्वजारोहण समारोह के साक्षी बनने आ रहे अति विशिष्ट अतिथियों में शामिल दानदाताओं को भी वीवीआईपी प्रोटोकॉल दिया जाएगा। हालांकि, अब तक मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस को इनकी सूची तो नहीं सौंपी है, लेकिन लगभग 80 की संख्या में दानदाताओं को प्रोटोकॉल देने की तैयारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

राम मंदिर में ध्वज पताका फहराने के ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए लगभग सात हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत देश के कई संत-महंत, उद्योगपतियों के अलावा मंदिर ट्रस्ट में दान देने वाले लगभग 80 लोग भी शामिल हैं। अब तक इन अतिथियों की सूची तो सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन इनकी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

सभी दानदाताओं व विशिष्टजनों के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल जारी हो गया है। इनमें शामिल सुरक्षाकर्मी उनके आगमन स्थल व ठहरने के स्थल से उन्हें रिसीव करके आयोजन स्थल तक पहुंचाएंगे। उनके अयोध्या में ठहरने की अवधि में उनके साथ साये की तरह रहेंगे। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों की सूची तैयार करके उन्हें ड्यूटी आवंटित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
15 कंपनी पीएसी और पांच कंपनी आरएएफ तैनात
आयोजन को सकुशल निपटाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में 15 कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा एक कंपनी बाढ़ राहत कंपनी और पांच कंपनी आरएएफ भी तैनात की जाएगी। वहीं, अन्य जोन से 14 पुलिस अधीक्षक, 30 अपर पुलिस अधीक्षक, 90 सीओ की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत खाका तैयार किया गया है, जिसकी कई चरणों में समीक्षा की जा चुकी है। अन्य जोन से आए पुलिसकर्मियों को श्रद्धालु व आमजन से अच्छे व्यवहार का प्रशिक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed