फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Do not ignore menstrual irregularities: Dr. Jayanti

माहवारी में अनियमितता को न करें नजरअंदाज : डॉ. जयंती

Sun, 23 Aug 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 23 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Do not ignore menstrual irregularities: Dr. Jayanti
मेथोडिस्ट इंटर कालेज में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ स्त्री रोग विशे
अयोध्या। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जयंती चौधरी ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव, माहवारी, पोषण और स्वच्छता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि माहवारी समय से कम या अधिक अंतराल पर आना सामान्य मानकर टालना नहीं चाहिए। इसके पीछे हार्मोन में बदलाव समेत कई कारण हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शरीर के विकास और मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन जरूरी है। सोयाबीन, दाल, राजमा, चना, छोले और पनीर इसके अच्छे स्रोत हैं। पिज्जा, बर्गर, ब्रेड और अन्य मैदे वाले अधिक प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। उन्होंने माहवारी के दौरान न नहाने की धारणा को गलत बताते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन की जानकारी भी दी गई। प्रधानाचार्य रूही पोन ने छात्राओं से स्वस्थ आदतों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस मौके पर शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल-जवाब

- सवाल : बाल झड़ रहे हैं, क्या करें। - अंशिका शर्मा
जवाब : खानपान सुधारें। हीमोग्लोबिन की कमी, नींद की कमी और तनाव भी बाल झड़ने का कारण हो सकता है।

- सवाल : गर्दन और कंधे में दर्द रहता है। - नायिका बानो
जवाब : लंबे समय तक मोबाइल पर गर्दन झुकाकर न बैठें। स्क्रीन टाइम कम करें और बीच-बीच में ब्रेक लें।

- सवाल : पढ़ाई के दौरान जल्दी थकान होती है। - अक्षरा मिश्रा
जवाब : संतुलित भोजन और पर्याप्त नींद लें। लगातार कमजोरी रहे तो चिकित्सक की सलाह से हीमोग्लोबिन की जांच कराएं।
- सवाल : हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं। - काजल यादव
जवाब : हरी सब्जियां, गुड़, खजूर और किशमिश जैसे आयरन युक्त खाद्य पदार्थ लें।

मेथोडिस्ट इंटर कालेज में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ स्त्री रोग विशे

मेथोडिस्ट इंटर कालेज में अमर उजाला की ओर से अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ स्त्री रोग विशे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed