फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Development work affected as posts of EO and JE remain vacant for six months.

Ayodhya News: छह माह से खाली पड़े ईओ और जेई के पद विकास कार्य प्रभावित

Mon, 31 Aug 2026 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 31 Aug 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Development work affected as posts of EO and JE remain vacant for six months.
गोसाईगंज। नगर पंचायत गोसाईगंज की सबसे पुरानी नगर पंचायतों में शामिल है। यहां पिछले करीब छह माह से अधिशासी अधिकारी (ईओ) और अवर अभियंता (जेई) के पद रिक्त होने से नगर की विकास व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थायी नियुक्ति न होने के कारण नगरवासियों को खारिज-दाखिल, सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का कार्य फिलहाल भदरसा और बीकापुर नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि वैकल्पिक रूप से तैनात अधिकारी तीन दिन गोसाईगंज और तीन दिन अपने मूल तैनाती स्थल पर कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत की सभासद आरती जायसवाल सहित सभासद अवधेश स्वर्णकार, कालीचरण वर्मा, ध्रुव भोजवाल, करुणाकर वर्मा, श्यामलाल आदि सभासदों ने शासन और प्रशासन से नगर पंचायत गोसाईगंज में जल्द से जल्द अस्थायी रूप से अधिशासी अधिकारी और जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed