फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Deputy CM targeted Akhilesh said SP government police recruitment done taking money looking caste

UP: डिप्टी सीएम का अखिलेश पर निशाना, बोले- सपा सरकार में पैसे लेकर और जाति देखकर होती थी पुलिस भर्ती

Tue, 22 Apr 2025 04:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Apr 2025 04:07 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में पैसे लेकर पुलिसभर्ती की जाती थी। अखिलेश यादव 2027 में सत्ताधीश बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना चकनाचूर हो जाएगा।

विज्ञापन
Deputy CM targeted Akhilesh said SP government police recruitment done taking money looking caste
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस भर्ती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से उठाए गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 2027 का सत्ताधीश बनने का सपना देख रहे हैं। उनका स्वप्न चकनाचूर हो गया है। वे बौखला गए हैं। ऐसे में उल्टे सीधे बयान दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय पैसे लेकर और जाति देख कर पुलिस समेत सभी सरकारी भर्तियां की जाती थीं। हमारी सरकार पारदर्शी भर्ती कर रही है। प्रदेश में हर वर्ग का युवा संतुष्ट है। असंतुष्ट अगर कोई है तो वे सिर्फ सपाई हैं।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम मंगलवार को भाजपा की ओर से आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। पुलिस लाइन में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि आने वाले चुनाव में न तो टीएमसी को बहुमत मिलेगा और न ही ममता बनर्जी को। तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें पश्चिम बंगाल की सरकार पार कर चुकी है। दंगाइयों को सत्ता का संरक्षण है। हिंदुओं की हत्याएं की गईं हैं। उनको पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: सिर धड़ से किया अलग... अमेठी में युवक की बेरहमी से हत्या, एक साल पहले ही हुई थी शादी; गांव में तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  UP: आंबेडकर प्रतिमाओं के अनादर व दलितों पर अत्याचार को लेकर भड़कीं मायावती, बोलीं- माफ नहीं करेगा दलित समाज

महिलाओं के साथ अमानवीय अत्याचार हुए हैं, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। वक्फ संशोधन कानून पर केशव मौर्य ने कहा कि यह देश के 90% मुस्लिमों की भलाई के लिए है। जबसे भाजपा ने इस कानून को लेकर जन जागरण अभियान चलाया है, कांग्रेस और सपा सहित विपक्ष में खलबली मची हुई है। उनको पता है कि जन जागरण हमारा कामयाब रहा तो 2027 में उनको बूथों पर मुस्लिम वोट भी नहीं मिलेगा। मुस्लिम बहुल इलाकों में भी सपा, कांग्रेस व टीएमसी की जगह कमल का फूल ही खिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed