Deepostsav 2024: धनतेरस पर रामलला ने विशेष पोशाक में दिए दर्शन, एक झलक पाकर श्रद्धालुओं ने खुद को माना धन्य
Ayodhya Deepostsav 2024: धनतेरस पर रामलला ने विशेष पोशाक में दर्शन दिए। आराध्य की एक झलक पाकर श्रद्धालुओं ने खुद को धन्य माना। बालक राम दिवाली पर पीत वस्त्रों में भक्तों को नजर आएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में विराजमान बालक राम ने मंगलवार को धनतेरस पर विशेष पोशाक में दर्शन दिए। धनतेरस पर श्रीराम ने गुजराती बंधेज पैटर्न पर बनी पोशाक पहनी। इसका कपड़ा गेहुंआ लाल है। धनतरेस पर रामलला के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं ने खुद को धन्य माना।
ये है पोशाक की विशेषता
इस पोशाक में चांदी के तारों की सिलाई और एंब्रायडरी की गई है। इसमें आठ रोल चांदी तार लगा है। इसे 30 दिन में 15 श्रम साधकों ने तैयार किया है। रामलला दीपावली पर भी विशेष पोशाक में दर्शन देंगे।
यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Deepotsav 2024: डेढ़ लाख गो-दीपों से जगमगाएगी रामनगरी, सीएम बोले- आश्रय स्थलों पर भी आयोजित हो गो-पूजन
डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रभु की दीपावली की पोशाक बेहद खास है। इसमें 11 से 12 मीटर कपड़ा लगा है। इस विशेष पोशाक के लिए साउथ सिल्क को चुना है। दिवाली बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी।
दिवाली पर पहनेंगे पीत वस्त्र
रामलला बृहस्पतिवार को पीले रंग के वस्त्र धारण करते हैं। इसलिए, भगवान के लिए पीतांबर वस्त्र में पोशाक बनाई गई है। इसमें सोने-चांदी के तारों से सिलाई की गई है। पोशाक में कढ़ाई से वैष्णव चिह्न बने होंगे। हम राजा की सेवा कर रहे हैं। इसलिए, उनकी सेवा और पहनावा उसी स्तर का होता है।