{"_id":"6ae6236b9bff14cf9501852f","slug":"ada-bulldozer-rolls-over-illegal-plotting-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-162189-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अवैध प्लॉटिंग पर चला एडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अवैध प्लॉटिंग पर चला एडीए का बुलडोजर
Sat, 31 Oct 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को प्राधिकरण की टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से तकपुरा में करीब 100 बिस्वा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करा दिया। यह कार्रवाई राजेश कुमार और सुनील कुमार की ओर से की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ की गई।
एडीए सचिव राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बिना स्वीकृत ले-आउट के भूखंड विकसित करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल कर लें। केवल उन्हीं भूखंडों की खरीदारी करें, जिनका ले-आउट प्लान एडीए से स्वीकृत हो। इसकी जानकारी प्राधिकरण कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। (संवाद)