फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dead body of young man was dug out for post mortem

Ayodhya News: पोस्टमार्टम के लिए खोदकर निकाला गया युवक का शव

Fri, 13 Sep 2024 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man was dug out for post mortem
तारून । एक पखवाड़ा पूर्व विषैले जंतु के काटने से हुई मौत के बाद दफनाए गए 19 वर्षीय युवक का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए खोदकर निकाला गया। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बेलगरा का है।
विज्ञापन

ग्राम सभा निवासी राजेश कुमार बनवासी के पुत्र गोविंद बनराजा को पिछले माह 28 अगस्त की रात सोते समय विषैले जंतु ने डस लिया था। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन ले गए। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवक का शव मनिहरवा बाबा के ग्राउंड में दफन कर दिया गया। एक पखवाड़े बाद मृतक के पिता राजेश कुमार ने क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह से मिलकर प्रार्थना पत्र देते हुए पुत्र के शव की पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थाना प्रभारी तारुन की रिपोर्ट पर और जिलाधिकारी ने शव का पोस्टमार्ट्म कराने का आदेश दिया। शुक्रवार को दफन किए गए शव को खोदकर निकाला गया। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर सुरेंद्र सिंह, सीएचसी तारुन के चिकित्सक डॉ़ नन्हकूराम, तहसीलदार बीकापुर राम खेलावन की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed