फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cylinder is not available even after waiting in line for hours

Ayodhya News: घंटों लाइन में लगने के बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर

Tue, 10 Mar 2026 08:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 10 Mar 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Cylinder is not available even after waiting in line for hours
गैस एजेंसी से खाली सिलेंडर वापस लेकर जाते लोग।
अयोध्या। यूएस- ईरान युद्ध के बीच लोगों में गैस नहीं मिलने की अफवाह से एजेंसियों के बाहर लाइनें लगने लगी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उपभोक्ता गैस किल्लत से जूझ रहे हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद लोगों को यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि बुकिंग के एक-दो दिन बाद गैस उपलब्ध नहीं होगी। बुकिंग के एक सप्ताह बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को भारी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले जहां एक-दो दिन में सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब बुकिंग के छह से सात दिन बाद ही गैस मिल पा रही है। इससे घरों की रसोई से लेकर छोटे कारोबार तक प्रभावित हो रहे हैं। फतेहगंज निवासी समीर ने बताया कि कई दिनों से गैस नहीं मिल रही है। ऐसे में मजबूरी में लकड़ी पर खाना बनाने की नौबत आ सकती है। सिविल लाइंस में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले राकेश कुमार ने कहा कि गैस की कमी से रोजी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है। जीडी इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर इबरार अहमद ने बताया कि मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो पा रही है। फिलहाल बुकिंग के करीब छह दिन बाद उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल पा रहा है।
विज्ञापन

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, रसोई गैस बुकिंग के बाद आपूर्ति मिलने में तीन दिन तक का समय लग रहा है। मंगलवार को अमर रसोई गैस पॉइंट पर सुबह से दोपहर तक उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। उसी दिन बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। करनपुर के अरविंद पांडेय, बनकट के इसरार अहमद ने बताया कि कोई जानकारी नहीं मिल रही बस लाइन लग रही है। गैस एजेंसी संचालक अमर ने बताया कि मंगलवार को आपूर्ति में देरी हुई, जिससे भीड़ लगी। पूर्ति निरीक्षक श्रीनारायण यादव का कहना है कि इस बारे में जिला पूर्ति अधिकारी से ही जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक, क्षेत्र में एचपी गैस की दो एजेंसियों में समस्या के कारण करीब 22 हजार उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक एजेंसी बंद होने और दूसरी पर वितरण बाधित होने से समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। एचपी गैस के एरिया सेल्स मैनेजर सूरज शुक्ला ने बताया कि कंपनी स्तर पर गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सावित्री गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को फिलहाल दर्शन नगर गैस एजेंसी से जोड़ा गया है। डीएन गैस सर्विस को नोटिस दिया गया है और जल्द वितरण शुरू न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बताया कि पूरा बाजार क्षेत्र में अलग से वाहन भेजकर ग्रामीण अंचलों में एचपी गैस सिलिंडर का वितरण कराया जाएगा।
खंडासा प्रतिनिधि के मुताबिक, रसोई गैस की किल्लत के कारण होटल संचालक, घरेलू उपभोक्ता और मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजक परेशानी में हैं। भारत गैस एजेंसी खंडासा के कृष्ण गोपाल और इंडेन गैस कुमारगंज के वितरक दिनेश कुमार ने बताया कि व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस नहीं दी जा रही है। मांग के अनुसार आपूर्ति न होने से कई गैस एजेंसियों पर किल्लत गहरा गई है। बहादुरगंज चौराहा स्थित एक मिष्ठान्न भंडार के राकेश कुमार ने बताया कि गैस न मिलने से समोसा, चाय और मिठाई बनाने के लिए लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। पटखौली निवासी राम नरेश व खंडासा के हरिनाथ जैसे कई घरेलू उपभोक्ताओं ने लकड़ी पर खाना बनवाने की बात कही।

गोसाईगंज प्रतिनिधि के अनुसार, नगर क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से गैस की आपूर्ति बाधित है। गद्दोपुर और टंडोली स्थित गैस एजेंसियों पर सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। मंगलवार को गायत्री गैस एजेंसी पर भी लंबी कतारें देखी गईं। यहां केवल एक महीने पहले बुकिंग वालों को गैस दी जा रही है। गृहिणी प्रियंका निषाद ने बताया कि उनके घर में एक सप्ताह से गैस खत्म है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed