फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cylinder crisis in jail, 700 inmates cooking food on wood stoves

Ayodhya News: जेल में सिलिंडर संकट, 700 बंदियों के लिए लकड़ी के चूल्हों पर बन रहा भोजन

Fri, 13 Mar 2026 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Cylinder crisis in jail, 700 inmates cooking food on wood stoves
अयोध्या। जिला कारागार में रसोई गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण बंदियों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हुई है। वर्तमान में लगभग 700 बंदियों के लिए भोजन लकड़ी के चूल्हों पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रभारी जेल अधीक्षक प्रदीप कुमार कश्यप ने बताया कि जेल को केवल 50 फीसदी सिलिंडरों की आपूर्ति मिल रही है। इससे रसोई व्यवस्था पर सीधा असर पड़ा है। बंदियों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसी कारण यह अस्थायी व्यवस्था अपनाई गई है। लकड़ी के चूल्हों पर भोजन बनाने में सामान्य से अधिक समय और श्रम लगता है। इसके बावजूद रसोई कर्मचारी यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं कि बंदियों के भोजन में किसी प्रकार की कमी या देरी न हो। उन्होंने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी के संचालक से इस समस्या पर वार्ता की गई है। एजेंसी संचालक ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने जल्द ही सिलिंडरों की 100 फीसदी आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। इससे जेल की रसोई व्यवस्था फिर से सामान्य हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed