फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cover-up Begins in Mother-Child Death Case

Ayodhya News: जच्चा-बच्चा मौत प्रकरण में शुरू हुई लीपापोती

Thu, 23 Apr 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 23 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cover-up Begins in Mother-Child Death Case
अयोध्या। शहर के मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत प्रकरण में अब लीपापोती शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के ही एक अधिकारी ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द होने की जानकारी दी, लेकिन सीएमओ अब पुलिस विवेचना के बाद अग्रिम कार्रवाई का दावा कर रहे हैं। उधर, पुलिस भी अब तक अस्पताल संचालिका का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

शहर के बेनीगंज महताब बाग निवासी सुरेश यादव की पत्नी सोनी यादव (32) को बल्लहाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रसव के समय अस्पताल संचालिका डॉ. अंजली श्रीवास्तव मौजूद नहीं थी। उन्होंने फोन से निर्देश देकर एक कर्मचारी के माध्यम से प्रसव कराया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की प्रारंभिक जांच में अस्पताल प्रबंधन दोषी मिला था। बयानों के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रसव के दौरान किसी भी विशेषज्ञ के न होने का दावा किया था और इलाज में लापरवाही मिलने पर नगर कोतवाल को पत्र लिखकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने बताया कि पुलिस विवेचना कर रही है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस पर सवाल किया गया कि विवेचना तो 90 दिन तक होगी, तो क्या तब तक कार्रवाई नहीं होगी? इस सवाल पर उन्होंने तुरंत फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालिका के स्वयं हाजिर होने के इंतजार में पुलिस
नगर कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर अस्पताल संचालिका व कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली, लेकिन अब तक अस्पताल संचालिका का पता नहीं चल सका है। पुलिस को संचालिका के न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिस पर आख्या भी भेज दी गई, तब से पुलिस हाथ पैर हाथ धरे बैठी है और संचालिका के हाजिर होने का इंतजार कर रही है। नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि संचालिका की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed