फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Construction begins on a modern indoor mini-stadium at a cost of 4.92 crore

Ayodhya News: 4.92 करोड़ की लागत से बनने वाले आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू

Fri, 12 Jun 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 12 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Construction begins on a modern indoor mini-stadium at a cost of 4.92 crore
अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 4.92 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक इंडोर मिनी स्टेडियम का निर्माण शुक्रवार को शुरू हुआ। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भूमिपूजन किया। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्टेडियम से छात्रों और युवा खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी। इससे स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि यह परियोजना युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को तैयार करने में मदद मिलेगी। स्टेडियम में बैटमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों की सुविधाएं होंगी। परियोजना में प्लंबिंग, सीवरेज और आंतरिक विद्युतीकरण जैसे कार्य भी शामिल हैं। इसका निर्माण एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए 2.16 करोड़ रुपये की धनराशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed