फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   constable accused of molestation exploiting young woman by luring her with promise of marriage In Ayodhya

Ayodhya News: शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती से बढ़ाई नजदीकियां, फिर करने लगा शारीरिक शोषण; अब कर रहा मना

Sun, 11 May 2025 02:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 May 2025 02:17 PM IST
सार

अयोध्या में एक सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती से नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया। अब वह शादी से मना कर रहा है। पीड़िता ने तीन महीने पहले केस दर्ज कराया। लेकिन, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।  

विज्ञापन
constable accused of molestation exploiting young woman by luring her with promise of marriage In Ayodhya
पीड़िता ने बताई पीड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। लेकिन, कई महीने बाद भी आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे पीड़िता परेशान है। आरोपी सिपाही रितेश तिवारी, राम जन्मभूमि थाने में तैनात है। रविवार को एक बार फिर पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से बाराबंकी जनपद की रहने वाली है। मौजूदा समय में राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के टेढ़ी बाजार में रह रही है। वर्ष 2021 के दिसंबर महीने में टेढ़ी बाजार स्थित एक हॉस्टल में रहने वाली सहेली से मिलने व रामलला के दर्शन करने आई थी। इसके बाद अपनी सहेली के साथ लगभग एक महीने तक उसके कमरे में रुकी थी। 

विज्ञापन

मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा

इसी हॉस्टल में आरोपी सिपाही रितेश तिवारी ने पीड़िता से जान पहचान बनाई। उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी। सिपाही ने शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता ने कहा कि शादी के पहले ये सब ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: सीएम योगी बोले- ब्रह्मोस की ताकत जानना है तो पाकिस्तान से पूछें, ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को दिया संदेश


पीड़िता के मना करने व विरोध करने के बावजूद आरोपी ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 2022 से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता की ओर से शादी करने के लिए बार-बार कहने पर उसने शादी करने से मना कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने केस दर्ज कराया। 

आरोपी सिपाही फरार चल रहा

महिला थाना में तीन जनवरी 2025 को मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने छह मई को गिरफ्तारी के लिए आईजी ऑफिस को भी प्रार्थना पत्र दिया। वहां से भी निराशा मिली। आरोपी सिपाही कानपुर का मूल निवासी है। इस समय फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed