{"_id":"69eba052ce1f6c83e90c2d10","slug":"congresss-organization-building-campaign-in-ayodhya-focus-on-upcoming-elections-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-148021-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, आगामी चुनावों पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, आगामी चुनावों पर जोर
Fri, 24 Apr 2026 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी ने रानी बाजार स्थित अशोक सिंघल वार्ड में संगठन सृजन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने की, जबकि संयोजन वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेंद्र मोहन मिश्रा एवं पप्पू मिश्रा ने किया।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि अयोध्या में कांग्रेस का मजबूत संगठनात्मक ढांचा है, जिसे सक्रिय करने की आवश्यकता है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने वर्तमान सरकार पर स्थानीय हितों की अनदेखी और बाहरी कंपनियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। पीसीसी सदस्य गौरव तिवारी वीरू ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की एकजुटता की सराहना करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भी जीत का विश्वास जताया। बैठक के संयोजक रामेंद्र मोहन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। बैठक में पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, प्रवीण श्रीवास्तव, केसरी कुमार मिश्रा, शैलेंद्र मणि पांडेय, हनुमान प्रसाद मिश्रा, किशोरी रमन अग्रवाल, फिरोज अंसारी आदि मौजूद रहे।