{"_id":"685c1c475f32319f6d0a73ba","slug":"congress-tried-to-murder-democracy-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1265178-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कांग्रेस ने की थी लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश
विज्ञापन
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि आपातकाल लागू होने के 50 साल साल पूरे होने पर देश भर में काला दिवस मनाया जा रहा है। अपने शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की थी। आपातकाल के दौरान जिस कांग्रेस ने संविधान की हत्या की थी, आज वह दूसरों पर आरोप लगा रही है।
उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि आपातकाल के बारे में वर्तमान पीढ़ी को जानकारी देने के लिए पार्टी की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें तब के समय के घटनाचक्र की वर्तमान पीढ़ी को जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के पहले और इमरजेंसी के बाद भी भारत एक बीमारू देश के रूप में था। देश में भुखमरी की स्थिति थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल गरीबी हटाओ का नारा देती थी लेकिन भाजपा की सरकार आते ही अंत्योदय की शुरुआत हुई। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीबों को आवास दिया। इतनी बड़ी संख्या में किसानों को सम्मान निधि देने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। गरीब कल्याण की योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू की गई हैं। आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस आज देशहित में होने वाले कार्यों पर प्रश्नचिह्न लगाती है।
विज्ञापन
प्रदेश मंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भाजपा के नेता देशहित में किए कांग्रेस के कार्यों की तारीफ करते थे। जिस कांग्रेस के सैकड़ों बार संविधान को बदला, आज वह संविधान के बारे में लोगों को गुमराह कर रही है। इस दौरान पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित मौजूद रहे।