फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cold wave hits, schools closed for three days

Ayodhya News: शीतलहर का प्रकोप, स्कूल तीन दिन के लिए बंद

Tue, 23 Dec 2025 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 23 Dec 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Cold wave hits, schools closed for three days
15- राम मंदिर में भीषण ठंड के बावजूद लगी श्रद्धालुओं की कतार- ट्रस्ट
अयोध्या। भीषण शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और तेज हो गया। सुबह के समय शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा, दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।पछुआ हवाओं के चलने से ठिठुरन और बढ़ गई है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने 24 और 26 दिसंबर को सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। 25 को क्रिसमस का अवकाश है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही रामनगरी घने कोहरे की चपेट में रही। सुबह नौ बजे तक कोहरे का असर बरकरार रहा। बाहर निकलने पर शीतलहर का सामना करना पड़ा। दिन भर आसमान में धुंध छाई रही। पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। उधर बिगड़े मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई सहित समस्त विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को 24 व 26 दिसंबर को बंद करने का आदेश जारी किया गया। 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी के चलते स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत तापमान से सात डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। 1़ 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिमी हवाएं ला रहीं बर्फीली ठंड
मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर हुई भारी बर्फबारी से उत्तर-पश्चिमी हवाएं बर्फीली ठंड ला रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे से राहत की संभावना कम है। आगामी 24 घंटे में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। औसत तापमान सामान्य से कम रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना के चलते ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

ठंड पर आस्था भारी, राम मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता

रामनगरी में मंगलवार को गलन के साथ जबरदस्त शीतलहर से हर कोई हलकान रहा। सुबह राम मंदिर कोहरे से ढका नजर आया, फिर भी मंदिर में देश-दुनिया के श्रद्धालुओं का तांता रहा। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी नजर आई। रामपथ, भक्तिपथ और धर्मपथ पर कोहरे के चलते सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। इसके बावजूद श्रद्धालु रामधुन गाते हुए आस्था से सराबोर होकर आगे बढ़ रहे थे। राम मंदिर में सुबह से शाम तक भक्तों की कतार लगी रही। मंगलवार होने के नाते हनुमानगढ़ी में पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed