फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   CM Yogi will gift to rambhakt first Ramayana Wax Museum On Deepotsav in Ayodhya

Ayodhya: दीपोत्सव पर देश-दुनिया को मिलेगी पहले रामायण वैक्स म्यूजियम की सौगात, त्रेता युग के दृश्य होंगे जीवंत

Thu, 16 Oct 2025 05:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 05:37 PM IST
सार

अयोध्या में दीपोत्सव पर देश-दुनिया को पहले रामायण वैक्स म्यूजियम की सौगात मिलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करेंगे। इसमें त्रेता युग के दृश्य जीवंत होंगे। आगे पढ़ें और जानें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
CM Yogi will gift to rambhakt first Ramayana Wax Museum On Deepotsav in Ayodhya
रामायण वैक्स म्यूजियम का एक दृश्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2025 के साथ एक और अनोखा अध्याय जुड़ने जा रहा है। यहां पहले भव्य राम मंदिर और अब दुनिया का पहला रामायण वैक्स म्यूजियम तैयार किया गया है। यह आस्था, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में अयोध्या को नई पहचान देने जा रहा है। दीपोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करके इसे रामभक्तों के लिए समर्पित करेंगे। 

विज्ञापन


करीब छह करोड़ रुपये की लागत से इस म्यूजियम को बनाया गया है। इसमें त्रेता युग के दृश्यों को जीवंत करने के लिए श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, रावण और विभीषण सहित कुल 50 प्रमुख पात्रों की वैक्स प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यह म्यूजियम दो मंजिला है। इसे केरल की वास्तु शैली में निर्मित किया गया है, जो दक्षिण भारत की पारंपरिक स्थापत्य कला का सुंदर संगम दर्शाता है। 
विज्ञापन


ग्राउंड फ्लोर पर रामलला के बाल रूप से लेकर सीता स्वयंवर और वन गमन तक के प्रसंग दर्शकों के सामने जीवंत होंगे। जबकि, फर्स्ट फ्लोर पर वनवास, लंका दहन और राम-रावण युद्ध की भव्य झलक देखने को मिलेगी। म्यूजियम में प्रवेश करने वाले दर्शक त्रेता युग की महक, राम धुन और भक्ति भजनों की मधुर ध्वनि के साथ पूरी कहानी का अनुभव कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसी हॉल में तापमान नियंत्रित रहेगा। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, गार्ड और चार इमरजेंसी गेट लगाए गए हैं। म्यूजियम की आय का 12 प्रतिशत हिस्सा नगर निगम को जाएगा। इससे अयोध्या के विकास को भी मदद मिलेगी। इसके अलावा परिसर में पार्किंग, कॉफी हाउस, स्नैक्स जोन और इंटरटेनमेंट एरिया की व्यवस्था की गई है। 


यह म्यूजियम न केवल भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटकों और संस्कृति प्रेमियों के लिए वैश्विक स्तर का आकर्षण साबित होगा। दीपोत्सव की जगमगाती शाम में जब अयोध्या लाखों दीपों से रोशन होगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस म्यूजियम को रामभक्तों को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही यह म्यूजियम अयोध्या के इतिहास में यह एक नया अध्याय जोड़ देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed