{"_id":"686e8c9ad54114788b0416b2","slug":"chief-minister-did-the-worship-of-the-peak-urn-of-sheshavtar-temple-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-131720-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मुख्यमंत्री ने किया शेषावतार मंदिर के शिखर कलश का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मुख्यमंत्री ने किया शेषावतार मंदिर के शिखर कलश का पूजन
Wed, 09 Jul 2025 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के पश्चिम दिशा में बन रहे शेषावतार मंदिर का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मंदिर में शेषावतार यानी लक्ष्मण की मूर्ति भी स्थापित की जा चुकी है। मंदिर के शिखर पर कलश व ध्वज दंड बुधवार को लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शेषावतार मंदिर के शिखर कलश व ध्वज दंड का पूजन किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैदिक विधिविधान पूर्वक 31 फीट ऊंचे मंदिर के शिखर पर स्थापित होने वाले कलश का पूजन किया। साथ ही शिखर पर स्थापित होने वाले छह फीट ऊंचे ध्वज दंड का भी पूजन किया गया।
इसी ध्वज दंड पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शेषावतार मंदिर में कलश व ध्वज दंड बृहस्पतिवार को स्थापित किया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को शेषावतार मंदिर की प्रगति भी दिखाई। चंपत राय ने बताया कि शेषावतार की मूर्ति साढ़े चार फीट ऊंची है। मंदिर में वंशी पहाड़पुर के 17,500 घनफीट लाल पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। मंदिर पूरी तरह से इसी माह के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर के चारों ओर बन रहे परकोटा का निर्माण तेज कर दिया गया है। परकोटा में अब केवल एक लाख घनफीट पत्थर लगाए जाने बाकी हैं। परकोटा व मंदिर के बीच 25 मीटर के कोर्टयार्ड का काम पूरा हो गया है। यहां पड़े मलबे को तेजी से हटाया जा रहा है। मंदिर के लोअर प्लिंथ पर म्यूरल लगाए जा रहे हैं। इनका भी करीब 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बताया कि परकोटा का निर्माण अक्तूबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।