फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Cheers echoed throughout the 251-meter-long Chunari Yatra

Ayodhya News: 251 मीटर की लंबी चुनरी यात्रा में गूंजते रहे जयकारे

Sun, 28 Sep 2025 09:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sun, 28 Sep 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
Cheers echoed throughout the 251-meter-long Chunari Yatra
03- चुनरी यात्रा में शामिल राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव व अन्य- संवाद
पटरंगा। मां कामाख्या धाम में 251 मीटर की चुनरी यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव की अगवाई में मां कामाख्या देवी जी को चुनरी अर्पण की गई। चुनरी यात्रा 12 बजे हैजा माता मंदिर से निकली और एक बजे मां कामाख्या देवी के मंदिर प्रांगण में समाप्त हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने छात्राओं से आग्रह किया कि पढ़ाई करके शादी तक की ही सीमित न रहें। अभी लगभग 65 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती योगी सरकार में की गई है। इसमें 30 हजार महिला पुलिस कर्मी हैं। कहा कि इससे पहले भारत को अन्य देश के प्रधान मंत्री याचक के रूप में जानते थे। अब दुनिया हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान करती है। चुनरी यात्रा के संयोजक आलोक चंद्र यादव ने बताया कि यात्रा में विधायक रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह भी शामिल रहीं। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चुनरी यात्रा के समापन के पश्चात 101 कन्याओं का पूजन अर्पणा यादव व विधायक रामचंद्र यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed