{"_id":"6abfee6e4d393fc9a506c0ea","slug":"case-registered-over-allegations-of-molesting-two-sisters-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-160149-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दो बहनों से छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दो बहनों से छेड़खानी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 02 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई दो बहनों से छेड़खानी का आरोप लगा है। विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, 29 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे शुभम यादव, रामबाबू और लवकुश ने घर के सामने तिराहे पर दोनों बहनों को रोककर छेड़खानी की। शोर सुनकर पहुंचे उनकी मां, पिता और भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे आसपास के लोगों के सामने भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने तहरीर में कुछ अन्य लोगों पर भी मारपीट का आरोप लगाया है। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक विमल कुमार को सौंपी है। संवाद