फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Car crashes into tree; one dead, companion injured

Ayodhya News: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, साथी घायल

Thu, 14 May 2026 09:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 14 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Car crashes into tree; one dead, companion injured
पूराबाजार। रसूलाबाद के पास बृहस्पतिवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा साथी गंभीर घायल हुआ है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शाम करीब 4:50 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में घायल पड़े युवकों को लोगों की मदद से सीएचसी पूरा बाजार पहुंचाया। पास मिले कागजात से परिवार वालों को हादसे की जानकारी दी। दोनों की पहचाना प्रतीक चौधरी(22) मोहम्मदपुर रायगंज, थाना भीटी अंबेडकरनगर तथा मंटू तिवारी (22) अयोध्या के बड़ी देवकाली के रूप में हुई। प्रतीक चौधरी को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में मृत घोषित किया गया। मंटू तिवारी इलाजरत है। प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बाइक-साइकिल की टक्कर में दो घायल, जिला अस्पताल रेफर

मिल्कीपुर। मुगीसपुर के पास बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 330 ए पर बाइक और साइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनायतनगर थानाक्षेत्र के पूरे फूलगिरी गांव निवासी राजकुमार मिल्कीपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मगंज पलिया प्रतापशाह निवासी अखिलेश यादव की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर उनकी साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल भी पलट गई। हादसे में साइकिल सवार राजकुमार और बाइक सवार अखिलेश यादव दोनों घायल हो गए। राजकुमार के साथ मौजूद लोग उन्हें सीधे जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अखिलेश को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद अखिलेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed