फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bus, Truck, and Tractor Collide on Purvanchal Expressway in Ayodhya Three Dead Two in Critical Condition

Ayodhya News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, तीन लोगों की मौत; दो की हालत गंभीर

Sun, 24 May 2026 01:19 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 24 May 2026 01:19 PM IST
सार

अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bus, Truck, and Tractor Collide on Purvanchal Expressway in Ayodhya Three Dead Two in Critical Condition
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस, ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली।

विज्ञापन


हादसा रविवार सुबह कुमारगंज थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 77 के पास हुआ। टीम ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज भेजा। वहां जांच के बाद तीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, प्राथमिक इलाज के बाद दो घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


मृतकों में अयोध्या पटेल (60) निवासी सरसावा, थाना गोपालपुर, जिला चंपारण बिहार, रामचंदर (45) पुत्र रामनाथ निवासी जमखुरी, थाना लंभुआ, जिला सुल्तानपुर और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed