फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brother-in-law and brother-in-law died under suspicious circumstances

Ayodhya News: संदिग्ध हालात में जीजा-साले की मौत

Thu, 09 Oct 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law died under suspicious circumstances
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कुढ़ा गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में जीजा-साले की मौत हो गई। ग्राम प्रधान मो. नफीस ने बताया कि बुधवार की शाम गांव निवासी तौफीक के यहां गौहनिया, हैदरगंज निवासी उनके दामाद अल्ताफ अपने परिवार के साथ आए थे। रात में सभी लोग भोजन करके सो गए थे। बृहस्पतिवार भोर में करीब चार बजे अल्ताफ, उनके साले छोटू (15) और अल्ताफ के चार माह के बेटे अल्तमस की तबियत अचानक खराब हो गई। अल्तमस को सिविल लाइन स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जबकि, छोटू और अल्ताफ को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में दोपहर लगभग दो बजे छोटू की मौत हो गई। वहीं, अल्ताफ को गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। आशंका है कि सोते समय उन्हें किसी जहरीले जंतु ने काट लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed