फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Boycott of those opposing Sanatan; call for Champat Rai's return to the trust

Ayodhya News: सनातन विरोधियों का होगा बहिष्कार, चंपत राय की ट्रस्ट में वापसी की वकालत

Fri, 24 Jul 2026 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Boycott of those opposing Sanatan; call for Champat Rai's return to the trust
अयोध्या। मणिराम दास छावनी में आयोजित संत मंडल की गोष्ठी में संतों ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर विपक्ष की राजनीति पर निशाना साधा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई। बैठक में सनातन धर्म और राम मंदिर के खिलाफ कथित दुष्प्रचार का विरोध करने तथा दोषमुक्त होने की स्थिति में चंपत राय को ट्रस्ट में पुनः जिम्मेदारी देने की मांग भी उठी।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे मणिराम दास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कहा कि जो लोग सनातन धर्म, राम मंदिर और संत समाज को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। ऐसे लोगों को किसी भी धार्मिक मंच पर स्थान नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के सभी प्रमुख धार्मिक आयोजनों में भगवान रामलला को केंद्र में रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


महंत जयराम दास ने कहा कि यदि एसआईटी जांच में चंपत राय निर्दोष साबित होते हैं तो उन्हें पुनः ट्रस्ट में सम्मानपूर्वक जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस बार सावन मेले में रामलला की भी पालकी यात्रा निकालने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में धार्मिक समिति में शामिल संतों को भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में प्रतिनिधित्व देने की मांग उठी।

बैठक का संचालन राम मंदिर की धार्मिक समिति के सदस्य डॉ रामानंद दास ने किया। बैठक में निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्री महंत मुरलीधर दास, महंत डॉक्टर भरत दास, महंत गौरी शंकर दास, महंत जनार्दन दास, महंत शशिकांत दास, महंत डॉ राघवेश दास वेदांती, महंत हेमंत दास समेत संघ के प्रांत प्रचारक कौशल, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी व राजेंद्र सिंह पंकज, विहिप के संरक्षक दिनेश चंद्र, गंगा सिंह, संघ के महानगर प्रचारक सुदीप सहित 200 से अधिक संत धर्म आचार्य बैठक में शामिल रहे।

--------

चंपत राय बरी होकर फिर संभालेंगे जिम्मेदारी
अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता एवं हनुमानगढ़ी के महंत संजय दास ने बैठक में कहा कि चंपत राय पर लगाए गए आरोप सिद्ध नहीं होंगे। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि चंपत राय बरी होकर आएंगे और अपने पद पर पुनर्स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि संत समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है और अंतिम निर्णय एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर होना चाहिए।
दोषियों पर कार्रवाई जारी, चंपत राय निर्दोष हैं : बजरंग लाल


अयोध्या। विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा कि जिन लोगों ने अपराध किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। जो निरपराध हैं, वे फिर समाज के बीच आकर सेवा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चंपत राय प्रभु श्रीराम के सच्चे भक्त हैं और उन्हें निर्दोष मानते हैं। एसआईटी की जांच पर पूरा भरोसा है और सत्य सामने आने का इंतजार किया जाना चाहिए।

-------------
राजनीतिक दुष्प्रचार पर रोक लगनी चाहिए : मिथिलेश नंदनी
अयोध्या। राम मंदिर की धार्मिक समिति के सदस्य महंत मिथिलेश नंदनी शरण ने कहा कि राम मंदिर प्रकरण पर राजनीतिक दुष्प्रचार पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी कर्मचारियों द्वारा की गई घटना है, ट्रस्ट की इसमें कोई भूमिका नहीं है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, लेकिन कुछ लोग इसे आधार बनाकर भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे दुष्प्रचार करने वालों को चिन्हित किया जाएगा और उनका तथ्यात्मक जवाब दिया जाएगा।


----------
सियासत बंद हो, चंपत राय के साथ संत समाज : राजकुमार दास
अयोध्या। धार्मिक समिति के सदस्य महंत राजकुमार दास ने कहा कि राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चोरी करने वाले जेल जा चुके हैं और कानून अपना काम कर रहा है। चंपत राय के संबंध में उन्होंने कहा कि संत समाज उनके साथ खड़ा है और उन्हें पूरी तरह निर्दोष मानता है। अंतिम निर्णय जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed