फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Booth Presidents' Conference today; chief guests finalized for each assembly constituency

Ayodhya News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज, विधानसभावार मुख्य अतिथि तय

Tue, 21 Jul 2026 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 21 Jul 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Booth Presidents' Conference today; chief guests finalized for each assembly constituency
भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी बैठक करते जिलाध्यक्ष व अन्य।
अयोध्या। भाजपा विधानसभा चुनावों की संगठनात्मक तैयारियों के क्रम में बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करेगी। यह सम्मेलन जनपद की सभी विधानसभाओं में होगा। इसमें बूथ अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि विधानसभावार मुख्य अतिथि तय कर दिए गए हैं। गोसाईगंज विधानसभा के सम्मेलन में भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहेंगे। यह सम्मेलन सरस्वती फार्मेसी कॉलेज, तारुन में आयोजित होगा। बीकापुर विधानसभा के लिए मसौधा के एक मैरिज लॉन में पूर्व जिलाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। मिल्कीपुर विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में मार्गदर्शन देंगे। रुदौली विधानसभा के आरटी कॉलेज, नरौली में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह मुख्य अतिथि होंगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि इन सम्मेलनों के माध्यम से बूथ अध्यक्षों को संगठन की कार्यपद्धति समझाई जाएगी। उन्हें बूथ सशक्तीकरण और आगामी चुनावों की रणनीति के संबंध में भी मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed