फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Booth-level Public Outreach, Sanitation Drives, and Promotion of Schemes during Foundation Day Week

Ayodhya News: स्थापना दिवस सप्ताह में बूथ-स्तरीय जनसंपर्क, स्वच्छता अभियान के साथ योजनाओं का प्रचार

Fri, 10 Apr 2026 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 10 Apr 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
Booth-level Public Outreach, Sanitation Drives, and Promotion of Schemes during Foundation Day Week
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर जिले भर में बूथ स्तर तक सक्रियता तेज कर दी गई है। जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, साथ ही आमजन से सीधा संवाद भी स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कार्यकर्ता बूथों पर रहने वाले लाभार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही पत्रक और प्रचार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कई स्थानों पर लोगों को पार्टी का पटका और ध्वज भेंट कर सम्मानित भी किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अवैद्यनाथ वार्ड में, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने हनुमान कुंड स्थित रविदास मंदिर में, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने सूर्यकुंड क्षेत्र में, महामंत्री शिवेंद्र सिंह ने मांडवी धाम मंडना में और शैलेंद्र कोरी ने कैंट स्टेशन के सामने दुर्गा मंदिर परिसर में अभियान का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed