{"_id":"69d0ca0acc31aba30b03b0c3","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-newly-constructed-house-in-ayodhya-police-are-investigating-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई; पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई; पुलिस कर रही जांच
Sat, 04 Apr 2026 02:14 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:14 PM IST
सार
अयोध्या में एक युवक का शव उसी के नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला। घरवालों ने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के अयोध्या में शनिवार की सुबह युवक का शव उसी के नवनिर्मित घर में फंदे से लटका मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय खरगी महमद भारी गांव की है। मृतक की पहचान बब्बन यादव के पुत्र विनय यादव (27) के रूप में हुई है। उसका शव उसी के नवनिर्मित लेंटर पड़े घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बताया गया कि मृतक चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह अभी अविवाहित था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।