{"_id":"6a820282d27f2bd56509677f","slug":"body-of-missing-youth-found-in-saryu-river-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-156491-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सरयू में मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सरयू में मिला लापता युवक का शव
Mon, 17 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली अयोध्या क्षेत्र से लापता 25 वर्षीय राम सिंह का शव रविवार को सरयू नदी में मिलने से सनसनी फैल गई। बलराम सिंह ने 14 अगस्त को अयोध्या कोतवाली में रामसिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया कि भाई 13 अगस्त की रात करीब आठ बजे जयसिंहपुर निवासी अपने घर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। वह बुलेट मोटरसाइकिल लेकर निकला था। परिजनों के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। गुमशुदगी की सूचना के बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार को सरयू नदी में उसका शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। (संवाद)