फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   bodies of two people found hanging from noose In Ayodhya prisoner serving sentence died in hospital

UP News: फंदे से लटके मिले बुजुर्ग और युवक के शव, सजा काट रहे बंदी ने अस्पताल में तोड़ा दम; पुलिस कर रही जांच

Thu, 26 Dec 2024 03:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Dec 2024 03:51 PM IST
सार

अयोध्या में अलग-अलग क्षेत्रों में बुजुर्ग और युवक के शव फंदे से लटके मिले। वहीं सजा काट रहे बंदी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों मामले में पुलिस जांच कर रही। 

विज्ञापन
bodies of two people found hanging from noose In Ayodhya prisoner serving sentence died in hospital
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अयोध्या में तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बंदी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक वृद्ध और एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। जबकि बंदी की मौत बीमारी से होना बताया गया है। सभी मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

चौकी के बगल में सब्जी की दुकान चलाता था

नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली पुलिस चौकी के बगल रहने वाले बैजनाथ गुप्ता (65) पुलिस चौकी के बगल ही सब्जी की दुकान चलाते थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटी हैं। बुधवार को भी वह सब्जी की दुकान लगाए थे। शाम को भोजन करके वह अपने कमरे में सोने चले गए। 

विज्ञापन


सुबह सोकर नहीं उठे तो परिजनों को संदेह हुआ और पुलिस को सूचित किया। मौके पर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़वाकर देखा तो उनका शव फंदे से लटकता मिला। उपनिरीक्षक अनुराग पाठक ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना कैंट कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार में हुआ है। यहां रहने वाले मो. सद्दाम (32) सदर बाजार में ही किराना की दुकान चलाते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। बुधवार की रात को वह भोजन करके दूसरी मंजिल स्थित अपने कमरे में सोने चले गए। 

पिछले दो-तीन से अवसाद में था

देर तक सोकर नहीं उठे तो परिजनों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़वाया और शव नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक पिछले दो-तीन से अवसाद में था। अवसाद के कारणों की जांच की जा रही है।

बंदी की मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

नगर कोतवाली क्षेत्र के ककरही बाजार निवासी सुनील कुमार धोखाधड़ी के आरोप में 19 जुलाई से मंडल कारागार में निरुद्ध थे। वह एक असाध्य रोग से ग्रसित थे। कारागार में दाखिल होने के बाद से ही उनका लगातार इलाज चल रहा था। कारागार प्रशासन के अनुसार बुधवार की भोर में लगभग तीन बजे उनकी तबियत अचानक खराब हुई, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच लगभग पांच बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजन जिला अस्पताल और पहुंचे और मौत पर संदेह जताया। मृतक की पत्नी रेनू ने बताया कि वह मृतक से मिलने जेल में जाती थीं, वह उस समय ठीक थे। अचानक से उनकी मौत हो गई और इसकी सूचना उन्हें देर से दी गई। उन्होंने मामले की जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की है। 

लगातार कराया जा रहा था इलाज

वरिष्ठ जेल अधीक्षक उदयप्रताप मिश्रा ने बताया कि बंदी असाध्य रोग से ग्रसित था और एनीमिया भी हो गया था। लगातार उनका इलाज कराया जा रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को भी थी। वह लगातार मिलने आते थे। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed