फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   BJP State In-charge to join the Seva Jyoti Yatra today

Ayodhya News: सेवा ज्योति यात्रा में आज शामिल होंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी

Wed, 07 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 07 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP State In-charge to join the Seva Jyoti Yatra today
अयोध्या। भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा में जिलेभर से केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवा ज्योति यात्रा सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन से शुरू होगी। यहां कार्यक्रम के बाद लाभार्थी और कार्यकर्ता सेवा ज्योति के साथ पदयात्रा करते हुए रामपथ तक जाएंगे। यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सर्किट हाउस में जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता की मौजूदगी में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और लाभार्थियों की सहभागिता पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

अनूप गुप्ता ने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, चंद्रभानु पासवान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed