{"_id":"6965215a1efd132c0605346c","slug":"bjp-is-making-dr-ambedkars-dreams-come-true-pankaj-chaudhary-ayodhya-news-c-13-1-lko1045-1556894-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाॅ. अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपा : पंकज चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाॅ. अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही भाजपा : पंकज चौधरी
विज्ञापन
40-रुदौली में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, रुदौली विध
अयोध्या। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि डाॅ. अंबेडकर का सपना समतामूलक, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का था। भाजपा उन्हीं आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करते हुए उनके सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। संविधान, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण में डाॅ. अंबेडकर का योगदान भारत की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा कर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष रुदौली के कूढ़ा सादात में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान चौधरी ने रुदौली विधानसभा क्षेत्र की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के लिए जाना जाता है। हमने सुना है कि रुदौली में पुलिस की 100 नंबर गाड़ी पहुंचने से पहले ही विधायक रामचंद्र यादव मौके पर पहुंच जाते हैं और पीड़ित की आवाज बनते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत से ही भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। जनसभा के दौरान उन्होंने संगठन को और मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आने वाले चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।