फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Big improvement circle rate land after 8 years increase 30-200 percent land near Ram temple most expensive

Ayodhya News: अयोध्या में जमीन खरीदना अब और भी महंगा, आठ साल बाद 30 से 200 फीसदी तक बढ़ा सर्किल रेट

Mon, 09 Jun 2025 04:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 09 Jun 2025 04:34 PM IST
सार

Ayodhya Circle Rate News: अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन के साथ ही जमीनों के रेट में लगातार वृद्धि होती गई। आठ साल में जमीन का सर्किल रेट 30 से 200 फीसदी तक बढ़ गया है। सोमवार से नई दर पर जमीन की रजिस्ट्री प्रारंभ हो गई है।

विज्ञापन
Big improvement circle rate land after 8 years increase  30-200 percent land near Ram temple most expensive
अयोध्या में महंगी होती गई जमीन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जमीन के सर्किल रेट में वृद्धि कर दी गई है। 2017 के बाद सर्किल रेट बढ़ाने में जिला प्रशासन को आठ साल लग गए। सर्किल रेट में अलग- अलग क्षेत्रों में 30 से 200 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। यह आदेश सात जून से जारी किया गया है, लेकिन नई दर पर जमीन की रजिस्ट्री सोमवार से शुरू हुई।

विज्ञापन


उपनिबंधक सदर शांति भूषण चौबे ने बताया कि जहां ज्यादा जमीन के बैनामें हो रहे  थे, वहां 150 से 200 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी की गई है। जबकि अन्य क्षेत्र में 30 से 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें जमीन के उपयोग और स्थान को आधार बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: अखिलेश यादव बोले- केंद्र के 11 साल और यूपी के नौ साल के काम का हिसाब दे सरकार, भाजपा पर जमकर बरसे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: अंतरिक्ष में नई इबारत लिखने को तैयार शुभांशु शुक्ला, पोस्टरों से सजाया गया उनका घर; देखें तस्वीरें


सर्किल रेट बढ़ने के बाद सबसे महंगी जमीन शहर के रिकाबगंज, देवकाली और अवध विहार आवासीय योजना में हो गई है। राम मंदिर के आसपास के क्षेत्र की जमीन भी पहले से काफी महंगी हो गई है। इन इलाकों में 26,600 से 27,900 प्रति वर्ग मीटर नया रेट लागू हुआ है। सर्किल रेट में वृद्धि आवासीय, कृषि और व्यावसायिक क्षेत्र में अलग-अलग की गई है। सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव चार सितंबर वर्ष 2024 को मांगा गया था। प्रस्ताव के आधार पर नई दरों को जिलाधिकारी टीकाराम फुंडे ने मंजूरी प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed