फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bhagwat Katha begins with Saryu Pujan and Chunari Festival

Ayodhya News: सरयू पूजन और चुनरी महोत्सव के साथ भागवत कथा शुरू

Tue, 10 Feb 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Tue, 10 Feb 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha begins with Saryu Pujan and Chunari Festival
36- राम कुटीर पर सरयू पूजन और चुनरी महोत्सव के दौरान मौजूद श्रद्धालु
महबूबगंज। शृंगी ऋषि आश्रम स्थित श्री राम कुटीर पर सरयू पूजन और चुनरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसी के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। मां सरयू को चुनरी चढ़ाकर विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम आयोजक बाबा राम प्यारे दास ने मां सरयू को नदी के एक पार से दूसरे पार तक 320 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की। इसके बाद महिलाओं ने जल से भरे मटकों के साथ कलश यात्रा निकाली, जो आश्रम, राम जानकी मंदिर और हनुमान मंदिर होते हुए श्री राम कुटीर तक पहुंची। कथा व्यास आचार्य विष्णु दास के मुखारविंद से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का वाचन शुरू हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, नंदराज यादव, नीलमणि सिंह, यशोदा, विमला सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed