फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Beginning of change in weather pattern

Ayodhya News: मौसम के मिजाज में बदलाव का आगाज

Sun, 15 Jun 2025 09:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Beginning of change in weather pattern
अयोध्या। मौसम के मिजाज में बदलाव का आगाज हो गया है। मिल्कीपुर और बीकापुर क्षेत्र के आसपास बारिश हुई। शहरी क्षेत्र में भोर में गरज-चमक के बाद सुबह तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकली तो फिर पूरे दिन तपिश सताती रही। हालांकि 17 जून से प्री मानसून बारिश शुरू हो सकती है।
विज्ञापन


रविवार को भोर में तीन बजे के करीब गरज-चमक शुरू हुई तो पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी की इंतहा का सामना कर रहे शहरवासियों के मन में नई उम्मीद जगी। सुबह तक आसमान में छाए बादल इस उम्मीद को हवा देते रहे। यह अलग बात रही कि सुबह 10 बजे के बाद बादलों की ओट से निकली धूप ने फिर तपिश झेलने के लिए विवश कर दिया। इसके बाद यही स्थिति पूरे दिन बनी रही।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जिले के मिल्कीपुर के कई इलाकों में सुबह के वक्त आधे घंटे तक बारिश हुई। इस दौरान मौसम सुहाना हो गया लेकिन बारिश थमने के बाद उमस ने रूला दिया। शामं को भी मौसम के सिस्टम में अचानक आए बदलाव के चलते बीकापुर के दक्षिणी हिस्से में चौरे बाजार और उसके आसपास बारिश हुई। शहरी क्षेत्र सुबह की ही तरह शाम को भी बारिश होने का इंतजार ही करता रह गया। ऐसे में दिन की ही तरह रात में भी उमस और गर्मी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र ने अमर उजाला को बताया कि रविवार से शुरू हुआ मौसम में बदलाव छिटपुट रूप से पूर्वी यूपी के अलग-अलग जिलों मे बरकरार रहेगा। रविवार की तरह ही सोमवार को भी गरज-चमक के साथ टुकड़ों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश होती रहेगी। 17 जून से प्री मानसून बारिश शुरू हो सकती है। इसके बाद 19 जून तक कहीं तेज और कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। सुकून इस बात का है कि इस बारिश के टुकड़ों में नहीं पूरे दायरे में होने की संभावना है।

भोर में गरज-चमक और सुबह तक छाए बादलों के बीच जिले के कुछ इलाकों में बारिश के चलते तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह अलग बात रही कि अधिकतम तापमान में कमी के बाद भी जब धूप निकली तो पूरे दिन गर्मी और उमस अपने तेवर दिखाती रही। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह एक दिन पहले शनिवार के 40.5 डिग्री से कम रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28 पर रहा। इसमें भी शनिवार से एक डिग्री की कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed