फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bappa bids farewell with the promise to return next year

Ayodhya News: अगले बरस फिर आने का वादा लेकर बप्पा विदा

Fri, 25 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 25 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bappa bids farewell with the promise to return next year
विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालु।
अयोध्या। ढोल-नगाड़ों की थाप, भक्ति संगीत की धुन और गगनभेदी ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से शुक्रवार को रामनगरी गणेशमय हो उठी। जमुनिया बाग तिराहे पर केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के कैंप के सामने विभिन्न गणेश पूजा समितियों की सजी-धजी प्रतिमाओं के रथ कतारबद्ध हुए। दोपहर तीन बजे शोभायात्रा शुरू हुई, जो विसर्जन के लिए गुप्तारघाट की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। केंद्रीय समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रमुख संरक्षक एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता और संयोजक गगन जायसवाल ने नेतृत्व किया। सबसे आगे नानकपुरा की श्रीश्री महाराजाधिराज गणेश पूजा समिति की प्रतिमा रही। इसके पीछे अन्य समितियों की प्रतिमाएं चलती रहीं। हजारों श्रद्धालु भक्ति संगीत पर झूमते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जमुनिया बाग से निकली शोभायात्रा चौक और रिकाबगंज होते हुए गुप्तारघाट पहुंची, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। रास्ते भर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। केंद्रीय समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर ने बताया कि शोभायात्रा के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न स्थानों पर समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, शक्ति सिंह, रवि तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र प्रताप सिंह, सुप्रीत कपूर, उग्रसेन मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालु।

विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed