रामनवमी की तैयारी: श्रद्धालुओं पर ड्रोन से बरसेगा सरयू जल, गर्मी से बचाव के भी होंगे इंतजाम
अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां जोरो पर हैं। इस बार देश विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को खास अनुभव मिलेगा। पहली बार रामपथ पर श्रद्धालुओं पर सरयू जल बरसाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला प्रशासन ने रामनवमी पर्व के लिए बेहद खास तैयारी की है। श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से रामपथ पर सरयू के पवित्र जल की फुहारें डाली जाएंगी।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रामनगरी में सोहर और भजन के साथ श्रीराम को समर्पित गीत गूंजेंगे। इस मौके पर श्रद्धालुओं को कई तरह की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़े- वक्फ संशोधन बिल पास: जुमे की नमाज को लेकर बढ़ी सुरक्षा, सीतापुर में 250 लोग पाबंद, ड्रोन से की जा रही निगरानी
ये भी पढ़े- UP: मुख्यमंत्री योगी ने लॉन्च की 6500 करोड़ की आवासीय योजना, आज से ही बुक कराइए अपनी जमीन, पंजीकरण शुरू
राम मंदिर में सुगम दर्शन के सभी इंतजाम रहेंगे। सरयू नदी में स्नान के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके प्रबंध किए जा रहे हैं। राम जन्मभूमि पथ पर शेड की व्यवस्था की जा रही है। हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्ग पर पेयजल के इंतजाम के साथ पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के लिए मैटिंग बिछाई जाएगी ताकि पैदल चलने के दौरान उनके पांव न जलने पाएं। धूप से बचने के लिए शामियाना और टेंट भी लगाया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.