Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Road accident near Rojagaon, two people including a woman died after being hit by a bus.

Ayodhya: रौजागांव के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से महिला समेत दो की मौत

Tue, 05 May 2026 02:40 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 05 May 2026 02:40 PM IST
सार

 हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर से आ रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने सामने से जा रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Ayodhya: Road accident near Rojagaon, two people including a woman died after being hit by a bus.
टूरिस्ट बस ने लोगों को मारी टक्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के रौजागांव मिल के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ की ओर से आ रही श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर टूरिस्ट बस ने सामने से जा रहे लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक बस के नीचे दब गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात को देखते हुए आसपास के चार थानों की पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गया, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आनन-फानन में क्रेन मंगाकर बस के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक व घायल सभी लोग पटरंगा थाना क्षेत्र के चौहान पुरवा और मटोली गांव के निवासी हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed