फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir Five lakh devotees reached Ramnagari on Sawan Purnima

Ayodhya Ram Mandir: सावन पूर्णिमा आज... पांच लाख श्रद्धालु पहुंचे रामनगरी; रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

Mon, 19 Aug 2024 09:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Aug 2024 09:03 AM IST
सार

सावन पूर्णिमा पर पांच लाख श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं। आस्था शिखर पर, मठ-मंदिरों में उल्लास छाया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी हो रही है। लाखों श्रद्धालुओं ने रविवार को सरयू में डुबकी लगाई और विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। रामलला के दरबार में रात आठ बजे तक एक लाख से अधिक भक्त हाजिरी लगा चुके थे।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Five lakh devotees reached Ramnagari on Sawan Purnima
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी में झूलनोत्सव का रंग चटख हो चुका है। भक्तों से अटी-पटी अयोध्या का रंग और निखर गया है। मंदिरों में गायन-वादन परवान पर हैं। अध्यात्म के साथ संस्कृति और संगीत की पेंग से सजने वाले झूलनोत्सव में भक्त आह्लादित हैं। सावन पूर्णिमा स्नान के लिए अयोध्या में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है। 
विज्ञापन


पांच लाख से अधिक भक्त अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। सीसीटीवी व ड्रोन से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। अयोध्या के मठ-मंदिरों में झूलन महोत्सव की धूम है। झूलनोत्सव के मुख्य पर्व पूर्णिमा स्नान की पूर्व संध्या पर रामनगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन


भव्य हिंडोले पर विराजमान अपने आराध्य के झूला विहार का दृश्य देखने के लिए देश के कोने-कोने से भक्त उमड़ पड़े हैं। लाखों श्रद्धालुओं ने रविवार को सरयू में डुबकी लगाई और विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। रामलला के दरबार में रात आठ बजे तक एक लाख से अधिक भक्त हाजिरी लगा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने दिन-भर दर्शन-पूजन किया शाम होते ही मठ-मंदिरों में झूलन महोत्सव में उमड़ पड़े। सावन पूर्णिमा पर अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। वहीं मठ-मंदिरों में झांकी भी सजाई गई। भगवान के स्वरूपों का दर्शन कर भक्त निहाल होते रहे। 
 

मणिरामदास की छावनी, कनकभवन, दशरथ महल, श्रीरामबल्लभाकुंज, कोसलेश सदन, सियाराम किला, लक्ष्मण किला, रंगमहल सहित हजारों मंदिरों में गूंज रही कजरी की पंक्तियां भक्ताें को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।

 

सावन पूर्णिमा का मुहूर्त
पंडित कौशल्यानंदन वर्धन ने बताया कि सावन पूर्णिमा का स्नान रविवार की आधी रात से ही शुरू हो जाएगा। श्रावण पूर्णिमा 19 अगस्त की सुबह 2:05 बजे से शुरू होकर रात में 11:56 पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन का भी पर्व 19 अगस्त को ही मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed