{"_id":"6a09c4d235729623570bbe9e","slug":"ayodhya-mp-attacks-modi-government-says-country-s-foreign-policy-has-gone-into-the-hands-of-america-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya : अयोध्या सांसद का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अमेरिका के हाथों में चली गई देश की विदेश नीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya : अयोध्या सांसद का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अमेरिका के हाथों में चली गई देश की विदेश नीति
Sun, 17 May 2026 07:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 17 May 2026 07:08 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने कई मुद्दों को लेकर 26 मई को अयोध्या में धरना-प्रदर्शन का एलान किया है। अयोध्या सांसद ने कहा कि देश की विदेश नीति अमेरिका तय कर रहा है।
विज्ञापन
सांसद अवधेश प्रसाद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और सोने को लेकर की गई प्रधानमंत्री की अपील से जाहिर है कि देश की अर्थव्यवस्था का पतन हो रहा है। वहीं, विदेश नीति तो अमेरिका के हाथों में चली गई है।
विज्ञापन
रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि देश हर संकट के समय एकजुट होकर एक झंडे के नीचे खड़ा रहा है लेकिन प्रधानमंत्री की इस अपील का मतलब है कि अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। जरूरी था कि मंत्रियों और अधिकारियों की विदेश यात्रा पर पाबंदी लगा दी जाए। बड़े-बड़े होटलों में होने वाली बैठकों पर लगाम लगाई जाए। आज महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रसोई गैस का दाम बढ़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हो रही है। ये अच्छे संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्राकृतिक सौंदर्य बिगाड़ा जा रहा है। इस कारण जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तालाबों में मानकों के विपरीत गड्ढे खोदे जा रहे हैं। अमानीगंज के डूड़ी गांव में इसी तरह खोदे तालाब के गड्ढे में डूबकर दो बालिकाओं की मौत हो गई। तालाब में गहरे गड्ढे खोदकर मिट्टी निकाली जा रही है। भविष्य में बरसात होने पर स्थिति और भयावह होगी। शहर से लेकर देहात तक हरे पेड़ काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जलनिकासी और पेयजल व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। मां सरयू सूखी हैं। हैंडपंप से पानी का इंतजाम किया जा रहा है। गुप्तारघाट पर स्थानीय लोगों को उजाड़ दिया गया। बताया कि इन्हीं मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी 26 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर पूर्व मीडिया प्रभारी लवलेश पांडेय, शशांक शुक्ला आदि मौजूद रहे।