फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Maghi Purnima bathing begins, one million people likely to come to Ayodhya today, darshan of Ramlala

अयोध्या में उमड़े लाखों श्रद्धालु: नो व्हीकल जोन घोषित किया गया धाम, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें

Wed, 12 Feb 2025 12:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 12 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

Maghi Purnima: माघ पूर्णिमा पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। रामलला और हनुमानगढ़ी के लिए दर्शन के लिए कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं। अयोध्या धाम को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya: Maghi Purnima bathing begins, one million people likely to come to Ayodhya today, darshan of Ramlala
रामनगरी में सरयू स्नान को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

माघ पूर्णिमा के मौके पर अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। देश भर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु सरयू में स्नान कर मठ मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में कई किलोमीटर लंबी कतार लगी हुई है। रामनगरी में लाखों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं। अयोध्या और आसपास के जिलों के भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान के बाद भी आस्था का जन सैलाब लगातार पहुंच रहा है।

विज्ञापन


सुबह 3:00 बजे से ही स्नान, दान, दर्शन और पूजन का दौर चल रहा है। घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया है। रामनगरी में सभी तरह के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।  कमिश्नर गौरव दयाल और आईजी प्रवीण कुमार खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा के दिन करीब 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए अयोध्या में स्कूल भी 14 फरवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। अयोध्या धाम में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। डायवर्जन का दायरा पहले की तुलना में बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना अनवरत जारी है। स्थिति यह है कि विद्यालयों को बंद करना पड़ा है और सभी पहुंच मार्गों पर वाहनों का तांता लगा हुआ है। अनुमान है कि मंगलवार से ही लगभग 10 लाख लोग अयोध्या धाम में हैं। दर्शन करके जितने श्रद्धालु धाम से बाहर जा रहे हैं, उससे अधिक आने वालों की कतार में हैं। दर्शन अवधि बढ़ाने के बाद भी समय कम पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनवरत प्रयास कर रहे हैं।

जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अंबेडकरगनर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, रायबरेली व अमेठी जिले के बॉर्डर पर वाहनों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया है। इसके बाद भी वाहनों का प्रेशर हाईवे पर देखने को मिल रहा है। लोग पैदल ही अयोध्या की ओर जा रहे हैं। वहीं, अयोध्या शहर में टेढ़ी बाजार से पहले उदया चौराहे पर ही शहर के अंदर पहुंच रहे चार पहिया वाहनों को पार्किंग एरिया में खड़ा कराया जा रहा है। वहां से पैदल राम जन्मभूमि मंदिर तक भक्त रास्ता तय कर रहे हैं।

अफसर बोले- स्थानीय लोगों का मिल रहा है सहयोग
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि लगातार भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। जिला प्रशासन के लिए सभी को दर्शन मुहैया करवाना चुनाैती है। अयोध्या की अपनी एक क्षमता है, फिर भी सभी को दर्शन करवाने के प्रयास हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का सहयोग मिल रहा है। न्यूनतम असुविधा हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों को दर्शन हो, इस पर ही काम किया जा रहा है। हाईवे पर जाम की स्थिति नहीं है। कई जगहों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है।


रोजाना तीन लाख लोग राम मंदिर में कर रहे दर्शन
राम मंदिर में रोजाना तीन लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन पूजन कर रहे हैं। मंदिर सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खोला जा रहा है। इसके बावजूद बहुत सारे श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। एक श्रद्धालु को राम मंदिर में लाइन में लगकर दर्शन करने में दो से तीन घंटे लग जा रहे हैं। भीड़ का आलम यह है कि व्यवस्थाएं देने में प्रशासन व राम मंदिर ट्रस्ट के पसीने छूट रहे हैं। राम मंदिर परिसर में स्थित लाॅकर की सुविधा कम पड़ गई है। ऐसे में बहुत सारे श्रद्धालु अपने सामान व मोबाइल लेकर अंदर दर्शन करने के लिए चले जा रहे हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन करने की व्यवस्था में लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed