फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Hostel and Dabhasemar teams emerged as the winners

Ayodhya News: अयोध्या हॉस्टल और डाभासेमर की टीम बनी विजेता

Wed, 04 Feb 2026 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 04 Feb 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Hostel and Dabhasemar teams emerged as the winners
42-​डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को ​खिलाड़ियों के साथ मौजूद क्षेत्रीय क
अयोध्या। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर बुधवार को डाभासेमर स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत जूनियर बालक हॉकी एवं जूनियर बालिका वॉलीबॉल मुकाबले खेले गए, जिनमें जिले की कुल आठ-आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अयोध्या हॉस्टल और निर्भय सिंह इंटर कॉलेज, अयोध्या के बीच खेला गया। फाइनल में अयोध्या हॉस्टल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्भय सिंह इंटर कॉलेज को सीधे सेटों में 15-04 व 15-10 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में डाभासेमर और जवाहर नवोदय विद्यालय की टीमें आमने-सामने रहीं। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में डाभासेमर ने जवाहर नवोदय विद्यालय को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण महंत संजय दास की ओर से किया गया । मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed