{"_id":"6a3945a2033a4800eb02d4b0","slug":"ayodhya-flag-hoisting-ceremony-at-sheshavatar-temple-tomorrow-4-200-guests-to-witness-the-event-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: शेषावतार मंदिर पर कल होगा ध्वजारोहण, 4200 मेहमान बनेंगे साक्षी, चंपत राय की मौजूदगी पर टिकीं निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: शेषावतार मंदिर पर कल होगा ध्वजारोहण, 4200 मेहमान बनेंगे साक्षी, चंपत राय की मौजूदगी पर टिकीं निगाहें
Mon, 22 Jun 2026 07:54 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 22 Jun 2026 07:54 PM IST
सार
ध्वजारोहण समारोह में भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के लगभग 2500 कार्यकर्ताओं के अलावा अयोध्या जिले की सभी ग्राम सभाओं से भी अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामलों की एसआईटी जांच के चलते ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की कार्यक्रम में मौजूदगी पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राम जन्मभूमि परिसर स्थित शेषावतार मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार शाम आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में 4200 अतिथि शामिल होंगे। शाम छह बजे मंदिर के शिखर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक धर्मध्वजा फहराएंगे।
विज्ञापन
समारोह में भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के लगभग 2500 कार्यकर्ताओं के अलावा अयोध्या जिले की सभी ग्राम सभाओं से भी अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर धार्मिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर विशेष उत्सुकता बनी हुई है। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामलों की एसआईटी जांच के चलते ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की कार्यक्रम में मौजूदगी पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र और गोपाल राव समारोह में शामिल होंगे या नहीं, इसे लेकर भी चर्चाएं जारी हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कोचिंग सेंटर में दर्दनाक हादसा, एसी के तार से झूलकर उतरे लोग; गेट पर आग लगने से 15 जिंदा जले; तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत: सीएम योगी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
पूरे आयोजन का संयोजन राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि और ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास के नेतृत्व में किया जा रहा है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शेषावतार मंदिर की विशेषता यह है कि इसकी ऊंचाई रामलला के गर्भगृह में स्थापित आसन की ऊंचाई के बराबर रखी गई है। मंदिर के शिखर पर 51 फीट की ऊंचाई पर धर्मध्वजा स्थापित की जाएगी, जो सनातन परंपरा और आस्था का प्रतीक बनेगी। विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और आमंत्रित अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को जगद्गुरु रामानंदाचार्य द्वार तथा रंगमहल बैरियर से प्रवेश दिया जाएगा। सभी मेहमानों को शाम पांच बजे तक परिसर में प्रवेश करना अनिवार्य होगा।
अस्त्र-शस्त्र परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं
- सुरक्षा व्यवस्था के तहत मोबाइल फोन तथा किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र परिसर में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रसाद वितरित किया जाएगा। ध्वजारोहण समारोह को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश द्वारों पर क्यूआरकोड से युक्त पास की जांच के बाद ही मेहमानों को अंदर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन