{"_id":"6a14539039dcba2c5204e583","slug":"ayodhya-devotees-interest-in-general-darshan-passes-in-ayodhya-has-declined-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्या में सामान्य दर्शन पास में घटी श्रद्धालुओं की रुचि, रोज एक हजार पास भी नहीं बन रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्या में सामान्य दर्शन पास में घटी श्रद्धालुओं की रुचि, रोज एक हजार पास भी नहीं बन रहे
Mon, 25 May 2026 07:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 25 May 2026 07:33 PM IST
सार
श्रद्धालुओं का कहना है कि अब बिना किसी विशेष पास के भी रामलला के साथ-साथ परिसर स्थित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में आसानी से दर्शन हो जा रहे हैं। वहीं, गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में आम श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर परिसर के सभी उप मंदिरों के दर्शन सुलभ होने के बाद अब सामान्य दर्शन पास की आवश्यकता काफी कम हो गई है। हालात यह हैं कि पहले जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में सामान्य दर्शन पास बनाए जाते थे, वहीं अब रोजाना एक हजार पास भी नहीं बन रहे हैं।
विज्ञापन
राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगातार बनी हुई है लेकिन अधिकांश भक्त अब सामान्य कतार के माध्यम से सहज रूप से दर्शन कर पा रहे हैं। मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं बेहतर होने और विभिन्न प्रवेश मार्गों को व्यवस्थित किए जाने से दर्शन प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुगम हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधान ही रहेंगे प्रशासक, सीएम योगी ने दी मंजूरी, 26 मई को खत्म हो रहा कार्यकाल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर, पीएम मोदी व गृहमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से मामला गर्माया
श्रद्धालुओं का कहना है कि अब बिना किसी विशेष पास के भी रामलला के साथ-साथ परिसर स्थित अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में आसानी से दर्शन हो जा रहे हैं। इसी कारण सामान्य दर्शन पास बनवाने की जरूरत कम महसूस की जा रही है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार गर्मी के बावजूद प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। भीड़ प्रबंधन, पेयजल, शीतलन और सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था के चलते दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी हुई है।