अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर दीपक बिछाने का काम शुरू, 56 घाटों पर बिछेंगे 29 लाख दीये
अयोध्या दीपोत्सव 2025 के लिए राम की पैड़ी पर दीपक बिछाने का काम शुरू हो गया है। 56 घाटों पर 29 लाख दीये बिछाए जाएंगे। इस मौके पर जगमग करती अयोध्या की भव्यता की साक्षी देश और दुनिया बनेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव के लिए अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीपों को बिछाने का काम बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हो गया है। राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 18 अक्तूबर की शाम तक करीब 29 लाख दीपक बिछाए जाएंगे। इनमें से 26 लाख 11 हजार 101 दीपों के एक साथ जलते ही रामनगरी अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया विश्व कीर्तिमान रचेगी।
दीपक बिछाने के काम में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के साथ इंटर कॉलेज और स्वयंसेवी संस्थाओं के 30 हजार से अधिक स्वयंसेवक लगाए गए हैं। इन स्वयंसेवकों की पहली टीम ने दीपों को बिछाने का काम शुरू कर दिया है। यह काम अनवरत जारी रहेगा। सभी 56 घाटों पर दीप बिछाए जाएंगे।
देश और दुनिया बनेगी अयोध्या की भव्यता की साक्षी
रात में इन दीपों की सुरक्षा के लिए अवध विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी गार्ड और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 18 अक्तूबर तक दीपों को बिछाने का काम पूरा करने के बाद 19 अक्तूबर को इन दीपों में तेल और बाती डाला जाएगा। इसके बाद शाम को एक साथ जब यह 26 लाख से अधिक दीप जलेंगे तो जगमग करती अयोध्या की भव्यता की साक्षी देश और दुनिया बनेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.