फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Deepotsav 2024 Five thousand policemen are handling security of Deepotsav

Ayodhya Deepotsav 2024: पांच हजार पुलिसकर्मी संभाल रहे दीपोत्सव की सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पहरा

Tue, 29 Oct 2024 05:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 05:13 PM IST
सार

Ayodhya Deepotsav 2024: पांच हजार पुलिसकर्मी दीपोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। लखनऊ, कानपुर, झांसी, बस्ती, बनारस, गोरखपुर जोन से 1500 पुलिसकर्मी बुलाए गए। बाहरी जिलों से 15 अपर पुलिस अधीक्षक, 31 पुलिस उपाधीक्षक, 65 निरीक्षक आएंगे। 

विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2024 Five thousand policemen are handling security of Deepotsav
रामनगरी में प्रवेश कर रहे वाहनों को रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव पर रामनगरी पर सुरक्षा घेरा अभेद्य रहेगा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान लगभग 5,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। इनमें लखनऊ, कानपुर, बनारस, गोरखपुर जोन से भी लगभग 1500 पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से बेहतर व्यवहार रखते हुए ड्यूटी संभालने को लेकर दिशा-निर्देश दिया है।

विज्ञापन


दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री के अलावा अन्य कई विशिष्ट अतिथियों का दौरा भी प्रस्तावित है। इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या धाम को जोन व सेक्टर में बांटा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों को इनकी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन

बाहरी जिलो से बुलाए गए अधिकारी व सिपाही

स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस लाइन में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग प्वाइंटों पर लगाया गया है। साथ ही अन्य जिले से भी लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 15 अपर पुलिस अधीक्षक, 31 पुलिस उपाधीक्षक, 65 निरीक्षक, 260 उप निरीक्षक, 1025 पुरुष कांस्टेबल, 30 महिला उपनिरीक्षक, 200 महिला कांस्टेबल के अलावा लगभग आठ कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी।

यह भी पढ़ेंः- दीपोत्सव: प्राण प्रतिष्ठा के बाद फिर चर्चाओं में अयोध्या, एक साथ बनेंगे कई रिकॉर्ड, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगी टीमें

वहीं, अभिसूचना इकाई ने भी आयोजन को लेकर सक्रियता बढ़ाया है। बीडीडीएस, एएस चेक टीम विभिन्न आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ जगह-जगह इनपुट तलाश रही है। एंटी माइंस, बैगेज स्कैनर, सर्च लाइट आदि के साथ चप्पे-चप्पे पर टीमें सर्च अभियान के तहत सक्रिय हैं। अग्निशमन विभाग भी फायर टेंडर, हाई प्रेशर मिनी फायर टेंडर आदि उपकरणों के साथ अलग-अलग क्षेत्रों में मुस्तैद रहेगा।

यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Deepotsav 2024: दीपोत्सव पर रामनगरी में रात बिताएंगे सीएम योगी; नव्य मंदिर में बेहद खास होगा उत्सव

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर लगातार मॉनिटरिंग

एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लगातार विभिन्न स्तरों से सुरक्षा को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी तरह से अमन-चैन में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed