फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Congress Rajya Sabha member Abhishek Manu Singhvi reached Ram mandir

Ayodhya : कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी पहुंचे रामलला के दरबार, होने लगी चर्चा

Mon, 17 Feb 2025 08:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 08:25 AM IST
सार

यह बेहद चौंकाने वाला रहा। वह इसलिए कि सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेस से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष अधिवक्ताओं ने हमेशा अयोध्या विवाद में राम मंदिर निर्माण के विरोध में ही पैरवी की।

विज्ञापन
Ayodhya: Congress Rajya Sabha member Abhishek Manu Singhvi reached Ram mandir
श्रीराम की शरण में अभिषेक मनु सिंघवी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पार्टी का मुखर चेहरा, कानूनविद अभिषेक मनु सिंघवी ने रविवार को अयोध्या पहुंच कर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन किए। यह बेहद चौंकाने वाला रहा। वह इसलिए कि सिंघवी और कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेस से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष अधिवक्ताओं ने हमेशा अयोध्या विवाद में राम मंदिर निर्माण के विरोध में ही पैरवी की।

विज्ञापन


ऐसे में उनका रामलला के श्री चरणों में माथा टेकना, यहां पर चर्चा का विषय बन गया। इससे भी खास बात यह रही कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने उन्हें दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं प्रदान की। उनके लिए खास इंतजाम किए और उनका स्वागत भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली की भी पूजा-अर्चना की और पुण्य सलिला सरयू के तट पर भी गए। सिंघवी प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के बाद अयोध्या आए। राम मंदिर में व्यवस्था के ट्रस्ट और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार की ओर से नियुक्त प्रभारी गोपाल जी ने उनका अभिनंदन किया। सिंघवी जब रामलला के सामने पहुंचे तो उन्हें निहारते रह गए। सिंघवी को उस विचारधारा का माना जाता है, जिन्हें श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने की आदत रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ही विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि अब साफ हो गया है कि रामलला के दरबार में जो भी राम विरोधी आएगा, उसका भी स्वागत है, श्रीराम सबके थे, वह सबके हैं और सबके रहेंगे। देश को इसी विचारधारा पर चलना होगा। एक दिन सिंघवी की पार्टी के शीर्ष परिवार गांधी फैमिली के सदस्यों को भी रामलला के दरबार में आकर माथा टेकना ही होगा। यही देश की आवाज है और उनकी मजबूरी भी।
संबंधित वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed